{"_id":"5bb65c4c867a5529264fba97","slug":"61538677836-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौर ध्वजा मेले में ‘लैला मैं लैला..ऐसी हूं लैला’ गाने की फरमाइश पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमौर ध्वजा मेले में ‘लैला मैं लैला..ऐसी हूं लैला’ गाने की फरमाइश पर बवाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौर ध्वजा मेले में श्रीकृष्ण लीला मंचन के दौरान ‘लैला मैं लैला..ऐसी हूं लैला’ गाने की फरमाइश पर बुधवार रात बवाल हो गया। मंच पर चढ़े पूर्व विधायक सुल्तान बेग के समर्थक माने जाने वाले सिंटू पाठक और उसके साथियों ने नोट दिखाए तो इसके विरोध में जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार के पति ओमप्रकाश और मेला आयोजक टनटन आ गए। गालीगलौज, धक्कामुक्की और मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से असलहे लहराए गए तो मेले में भगदड़ मच गई। जिला पंचायत सदस्य के पति समेत दो लोग जख्मी भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर स्थिति काबू में की।
अमौर में इन दिनों ध्वजा मेला चल रहा है। बुधवार रात लगभग दो बजे लोहारनगला का सिंटू पाठक और उनके तीन साथी मेले में पहुंचे। कृष्ण लीला के मंचन के दौरान ही मंच पर चढ़ गए और रुपये दिखाकर नर्तकियों से ‘लैला मैं लैला..ऐसी हूं लैला, हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला’ गाने की फरमाइश करने लगे। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार के पति ओमप्रकाश पचतौर और मेला आयोजक टनटन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ममता गंगवार पर भी अभद्र टिप्पणियां कर दीं। झगड़े की सूचना पर ममता भी मेले में पहुंच गईं तो उनसे भी कथित तौर पर बदसलूकी की गई। यह भी आरोप है कि सिंटू ने तमंचे से फायर किया, हालांकि निशाना चूक गया। जिपं सदस्य ममता ने सिंटू पाठक व इस्लाम, कैथोला बेनीराम के करनसिंह गंगवार और एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, इस्लाम ने ओमप्रकाश, अमौर के टनटन के विरुद्ध गालीगलौज, मारपीट करने, तमंचा लहराने की तहरीर दी है। आरोप है कि ओमप्रकाश ने नर्तकियों को 101 रुपये दिए थे। इस्लाम ने भी गाने की फरमाइश करते हुए 50 रुपये दिए तो ओमप्रकाश, टनटन ने मेला अपना बताते हुए बदसलूकी की। विरोध पर ओमप्रकाश ने 315 बोर का तमंचा निकालकर इस्लाम के सिर पर बट मार दी, जिससे उसे गहरी चोट आई है। झगड़े से मेले में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसएचओ सुधीश कुमार सिरोही फोर्स लेकर पहुंचे और डंडे फटकारकर माहौल को बिगड़ने से बचा लिया। काफी देर अफरातफरी के बाद मेला दुबारा शुरू हो पाया।
अभी दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें नहीं मिल पाई हैं। यदि मामले में तहरीर दी जाती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -सुधीश कुमार सिरोही, एसएचओ
कृष्ण लीला मंचन के दौरान मंच पर चढ़कर पहले सिंटू ने गाने की फरमाइश की। विरोध पर माइक छीनकर मुझ पर अभद्र टिप्पणियां कीं। मना किया तो मारपीट की और फायर कर दिया। -ममता गंगवार, जिला पंचायत सदस्य