{"_id":"5ba3ee31867a557fee026757","slug":"61537470001-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजियों के जुलूस में भीड़ बढ़ी तो धर्मपुर में माहौल गर्माया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजियों के जुलूस में भीड़ बढ़ी तो धर्मपुर में माहौल गर्माया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी इलाके के धर्मपुर और काशी गांव में कांवड़यात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को ताजियों का जुलूस निकला तो फिर माहौल गर्मा गया। काशी और धर्मपुर के ताजियों के जुलूस मिले तो भीड़ बढ़ गई। इसे धर्मपुर के लोगों ने दबाव बनाने की कोशिश बताकर विरोध शुरू कर दिया। लिहाजा दोनों पक्षोें में तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही भाजपा विधायक पप्पू भरतौल भी गांव पहुंच गए। बाद पुलिस ने जुलूस की भीड़ को ग्रुपों में बांटकर गांव से निकाला।
बिथरी के गांव काशी में सावन के दौरान धर्मपुर की कांवड़यात्रा रोकी गई थी। पुलिस के दखल के बाद कांवड़ियों को वहां से निकाला गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बृहस्पतिवार को मोर्हरम को लेकर पुलिस दोनों गांवों में मौजूद थी। शाम करीब चार बजे काशी गांव का जुलूस धर्मपुर पहुंचा तो उसमें धर्मपुर का जुलूस भी शामिल हो गया। इससे काफी भीड़ हो गई। भीड़ देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि भीड़ बढ़ाकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। माहौल गर्म होने लगा तो बिथरी विधायक पप्पू भरतौल भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को समझाया और टुकड़ियों में धर्मपुर से शांतिपूर्वक निकलवा दिया। तनाव के चलते वहां फोर्स तैनात है।
करेली में भी विवाद की कोशिश, फोर्स तैनात
बृहस्पतिवार को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली में भी विवाद की स्थिति बनी। दोपहर एक बजे के करीब मोर्हरम में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और ताजियादारों से लाउडस्पीकर की अनुमति दिखाने को कहा, मगर वे कुछ नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए। इसी बीच किसी ने विवाद की अफवाह फैला दी तो इंस्पेक्टर जेएन पांडेय भी फोर्स लेकर पहुंच गए। भीड़ को तितर-बितर कर गांव में फोर्स तैनात कर दी।