{"_id":"5b27fd394f1c1bf46e8b85e9","slug":"61529347385-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल का बेटा निकला सिपाही तो पीटने वाला तो थाने से मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल का बेटा निकला सिपाही तो पीटने वाला तो थाने से मिली जमानत
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल का बेटा निकला सिपाही
को पीटने वाला, थाने से मिली जमानत
- पहले पुलिस जेल भेजने की कर रही थी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जंक्शन के पास एक सिपाही से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। पुलिस पहले उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही थी लेकिन जब यह पता चला कि एक आरोपी हेड कांस्टेबल का बेटा है तो आनन-फानन में थाने से जमानत दे दी।
यूपी-100 की गाड़ी पर तैनात सिपाही विकास कुमार की स्टेशन रोड पर 17 जून को कार सड़क किनारे पार्क करने से मना करने पर तीन युवकों ने पिटाई कर दी थी। बाद में मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी भाग गया। पकड़े गए युवकों की पहचान सुभाषनगर के रामलीला ग्राउंड निवासी अंश और रवि के रूप में हुई। इस मामले में उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली से जब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी पता चला कि अंश के पिता हेड कांस्टेबल हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई।