फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीओ टू पर हमले का आरोपी थाने से छोड़ा

सीओ टू पर हमले का आरोपी थाने से छोड़ा

Thu, 31 Aug 2017 01:38 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीओ टू पर हमले का आरोपी थाने से छोड़ा
सीबीगंज।
विज्ञापन

चोरी के इरादे से घर में घुसे एक युवक को पब्लिक ने पकड़ कर यूपी 100 पुलिस के हवाले कर दिया। यूपी 100 पुलिस ने आरोपी युवक को थाने में सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी को शाम तक थाने में बैठाए रखा गया। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन बाद में उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया, जबकि आरोपी 2013 में हुए सीओ द्वितीय की टीम पर हमले का आरोपी भी है।
गांव चंदपुर जोगियान निवासी राकेश कश्यप ने 27 अगस्त की रात में गुड्डू पुत्र जमील को अपने घर पर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। राकेश ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। यूपी 100 ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाने की पुलिस ने चोरी के आरोपी गुड्डू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न कर उसे शाम तक थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाए रखा। पीड़ित ने जब इस प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की तो एसएसपी की फ टकार पर पुलिस ने आनन-फ ानन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके देर शाम उसे थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 19 नवंबर वर्ष 2013 में तत्कालीन सीओ द्वितीय अखंड प्रताप सिंह गांव सरनिया चंदपुर जोगियान में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रामगंगा से बालू का अवैध खनन करके ला रहीं कुछ ट्रैक्टर-ट्रालियों को देखा और रुकने को कहा। इस पर खनन माफि या ने सीओ की टीम पर हमला कर दिया था। हमराह वीर बहादुर को दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में आठ खनन माफि या के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें एक खनन माफि या गुड्डू पुत्र जमील भी था। इस मामले में पुलिस ने तीन वारंटी ली रघुवर दयाल गांव के भजन लाल व रवि कुमार और परसाखेड़ा गौटिया के नेमचंद को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed