फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हमारे पिता की हत्या हुई, फिर भी एक्सीडेंट बता रही पुलिस

हमारे पिता की हत्या हुई, फिर भी एक्सीडेंट बता रही पुलिस

Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमारे पिता की हत्या हुई, फिर भी एक्सीडेंट बता रही पुलिस
बरेली। किला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दूध-दही बेचने वाले दुकानदार रंजीत की लाश एक मार्च की सुबह किला रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से टकराकर मौत जैसी बात सामने आई थी। तब परिवार ने कोई तहरीर भी नहीं दी थी। अब मृतक की बेटियां थाने के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने तहरीर देकर मामा और ममेरे भाइयों समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रंजीत की बेटी मंजू ने बताया कि पिता केला बाग में ही अपने मकान में रहकर दूध-दही की दुकान चलाते थे। मामा और ममेरे भाई मकान कब्जाना चाहते थे। पिता ने कई अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। 28 फरवरी को भी एसएसपी के जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत करके लौटे थे। रात में आरोपी पक्ष से जुड़ा एक व्यक्ति उनके घर आकर पिता को राजीनामे के लिए बुला ले गया था। रातभर वे नहीं लौटे और सुबह उनका शव मिला। उन्हें यकीन है कि संपत्ति विवाद में इन लोगों ने पिता की हत्या की है। हादसा दिखाने को शव ट्रैक के पास डाल दिया। पिता की जेब में मिले पर्चे पर चार लोगों के नाम भी लिखे हैं। उन्होंने किला पुलिस को तहरीर देकर इन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला एक्सीडेंट का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात साफ हो चुकी है। पुलिस की जांच में भी यह हादसा ही निकला है। रंजीत के परिजनों ने भी शुरू में ये बात मानी थी। अब वे जानबूझकर कुछ लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हम अधिकारियों को भी स्थिति बता चुके हैं। - ़डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर किला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed