{"_id":"5b3e63df4f1c1bbf248b4c24","slug":"51530815455-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम की फर्जी वेबसाइट से सेना अफसर की पत्नी को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेटीएम की फर्जी वेबसाइट से सेना अफसर की पत्नी को ठगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम के फर्जी कस्टमर केयर और वेबसाइट के जरिये सेना अफसर की पत्नी के खाते से जालसाजों ने आठ हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले की कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैंट के ओल्ड बर्डवुड लाइन में रहने वाले सेना के अफसर विनीत बिंदल की पत्नी सोनिया बिंदल के मुताबिक उनके पेटीएम खाते पर केवाईसी लिंक नहीं होने का मेसेज आने के बाद उन्होंने गूगल के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें पेटीएम की एक वेबसाइट पेटीएम कंपलेंट डॉट इन का लिंक देकर उस पर लॉगइन करने और अपनी जानकारी देने को कहा गया। उन्होंने वेब पेज पर लॉगइन करके जानकारी भर दी। इसके बाद उनके खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिए गए। सोनिया के मुताबिक उनके डेबिट कार्ड को भी हैक करने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने लॉगइन से डेबिट कार्ड की जानकारी हटा दी। साइबर सेल प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे के मुताबिक यह पहला मामला नहीं है। पेटीएम की फर्जी वेबसाइट के जरिये पहले भी ठगी हो चुकी है। लोगों को कस्टमर केयर और वेबसाइट का लिंक जांचने के बाद ही अपनी जानकारी देनी चाहिए।