फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाराज होकर जंक्शन पहुंची किशोरी

मां से नाराज होकर जंक्शन पहुंची किशोरी

Thu, 03 May 2018 06:23 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
नाराज होकर जंक्शन पहुंची किशोरी
bareilly station
 मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी कोचिंग से घर लौटने के बजाय ट्रेन में बैठकर बिहार के वैशाली शहर से बरेली पहुंच गई। जीआरपी ने उसे यहां ट्रेन से उतारकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

वैशाली में रहने वाले नवीन कुमार साह की 11वीं में पढ़ने वाली बेटी निशा को मंगलवार को स्कूल जाते समय उसकी मां ने डांट दिया था। इसके बाद गुस्से में निशा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली और स्टेशन जाकर श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर लखनऊ पहुंच गई। वहां से वह लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बरेली जंक्शन पहुंची यहां स्टेशन पर उतर गई। अनजान स्टेशन और लोगों के बीच कुछ देर बाद उसे घबराहट हुई तो उसने अपने पिता नवीन को फोन किया। नवीन ने किसी तरह जीआरपी जंक्शन के इंस्पेक्टर का फोन नंबर लिया और उन्हें पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर ने काफी मशक्कत के बाद निशा को प्लेटफार्म छह पर तलाश कर लिया और फिर उसके पिता को फोन किया कि वह सुरक्षित है। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि निशा को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है, उसे घर ले जाने के लिए उसके पिता भी वैशाली से चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed