फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hotel Sita Kiran Case, Bareilly Police gave notic to Friend of Sartaj in Delhi

सरताज के दिल्ली वाले मददगार को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा, होटल मैनेजर पर भी नरमी

Sat, 27 Oct 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 27 Oct 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Hotel Sita Kiran Case, Bareilly Police gave notic to Friend of Sartaj in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
होटल सीता किरन से अगवा छात्रा को बरामद करने दिल्ली गई कोतवाली पुलिस ने सरताज की मदद करने वाले उसके दोस्त नूर को नोटिस तामील कराकर मुकदमे में आरोपी बना लिया। मगर होटल मैनेजर पर पुलिस का अभी भी नरम हाथ है। फिलहाल छात्रा और सरताज की लोकेशन को लेकर पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन


होटल सीता किरन से 11वीं की छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी सरताज की तलाश में बृहस्पतिवार को दिल्ली के जामियानगर में उसके दोस्त नूर मोहम्मद के घर दबिश दी थी। सरताज और छात्रा नहीं मिले लेकिन नूर मोहम्मद मिल गया। इसके बाद पुलिस ने सरताज की मदद के मामले में उसको भी आरोपी बनाकर नोटिस तामील कराया और छोड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस नूर को हिरासत में लेकर सख्ती करती तो शायद उनकी बेटी और आरोपी मिल जाते। मगर ऐसा नहीं किया गया। वहीं होटल मैनेजर संजय श्रीवास्तव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कोई खास कोशिश नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो वह पुलिस के संपर्क में है लेकिन उसे हिरासत में लेकर पूछने के बजाय पुलिस पीड़िता की बरामदगी और बयान के आधार पर कार्रवाई करने के मूड में है। इसके चलते अब तक उस पर हाथ नहीं डाला गया है।

परिवार फरार, सारे मोबाइल फोन स्विच ऑफ
पुलिस का दावा है कि सरताज के परिवार के सभी सदस्य घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं। दो दिन पूर्व सरताज अपने भाई से बात कर रहा था लेकिन अब वे दोनों मोबाइल भी बंद हो गए हैं। इसके चलते सरताज या छात्रा के बारे में अब कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस इंतजार में है कि उन्हें कोई नया नंबर मिल सके, जिससे लोकेशन ट्रेस हो।

लव जेहाद बताकर शुरू की तलाश, इनाम देने की घोषणा
छात्रा के परिवार वालों ने सरताज की फोटो पर लव जिहादी बताकर इनाम देने संबंधी पोस्ट बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया है। इसमें मामले को सांप्रदायिक बताते हुए लिखा है कि यह नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया है। उसकी हत्या कर सकता है या धर्म परिवर्तन भी करा सकता है। जहां भी मिले, इसकी जानकारी दें और इस फोटो को अधिकाधिक शेयर करें।


'आरोपी की मदद करने वाले दिल्ली के दोस्त को भी मुल्जिम बनाया गया है। फिलहाल पीड़िता और आरोपी की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। हमारी टीमें लगाकर बरामदगी की कोशिश कर रही हैं।'
- मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed