फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crores duped over investment in real estate

रियल स्टेट में निवेश दिखाकर करोड़ों की ठगी

Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crores duped over investment in real estate

बारादरी थाने में दर्जन भर लोगों ने ग्रीन पार्क में खुली एक फर्म पर आरोप लगाए। रुपया दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की बात कही गई। पुलिस ने लोगों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन

वैभव सनसिटी विस्तार के शोभित बाजपेयी के मुताबिक मैसर्स श्री गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड रियल स्टेट में काम करती है। दोगुना मुनाफा का ख्वाब दिखाकर लोगों से दो करोड़ रुपये का निवेश कराया गया, लेकिन कई महीनों से ब्याज और मुनाफे में हिस्सा नहीं मिलने पर सात जुलाई को दोपहर 12 बजे निवेशक ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां कार्यालय और स्टाफ गायब मिला। आरोप है कि धोखाधड़ी करके उनके दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। दर्जन भर लोगों ने फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार, एजेंट अजय, मनोज, दिनेश, विश्वनाथ, शिवनाथ, कृष्णनाथ, संदीप के खिलाफ तहरीर सौंपी है। उनका कहना है कि कंपनी करीब 200 करोड़ रुपये हड़पकर भागी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed