फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केबिन में नौकरानी के संग बंद दिखा शोरूम मालिक

केबिन में नौकरानी के संग बंद दिखा शोरूम मालिक

Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
केबिन में नौकरानी के संग बंद दिखा शोरूम मालिक
फोटो --
विज्ञापन

नौकरानी के साथ आठ मिनट तक केबिन में बंद रहा शोरूम मालिक
शोरूम की सीसीटीवी फुटेज की जांच से हुई पुष्टि
पुलिस अब शोरूम के स्टाफ से करेगी पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बांबे डाइंग हैंडलूम के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। शोरूम के केबिन में नौकरानी के साथ मालिक सात मिनट 32 सेकेंड बंद रहा है। इस दौरान अंदर क्या हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। नौकरानी के मुताबिक उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, जबकि शोरूम मालिक इसे झूठा फंसाने के लिए रची साजिश बता रहा है। अब पुलिस वारदात के वक्त शोरूम में मौजूद जतिन और पंकज से पूछताछ करेगी।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में सामने आया कि 25 जून को करीब दो बजे शोरूम पर पहुंची थी। इसके बाद वह 5:53:34 बजे शोरूम मालिक के साथ केबिन में जाती नजर आई है। 6:01:06 बजे दोनों बाहर आए हैं। इस दौरान युवती की हालत ठीक नजर आ रही है। वह बदहवास भी नहीं है। युवती तुरंत शोरूम से नहीं गई। वह सामान्य व्यवहार के साथ 7:55 बजे घर जाने की तैयारी करती नजर आती है। फुटेज में संदीप बग्गा उसे एक दिन के मेहनताना के 120 रुपये देते भी दिखते हैं।
विज्ञापन


मालिक गायब, मां ने संभाला काम
शुक्रवार को गिफ्तारी के डर से संदीप बग्गा शोरूम पर नहीं बैठे, बल्कि उनकी मां सर्वजीत कौर ने काम संभाला। उनके मुताबिक, कुछ लोग एक वकील के जरिये उनके बेटे को फंसाने की फिराक में है। ऐसी ही एक कोशिश डेढ़ साल पहले भी हुई थी। जब एक व्यापारी के जरिये डेढ़ लाख रुपये में समझौता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण
कर्मचारी नगर की 32 वर्षीय महिला 25 जून को शोरूम पर आकर सफाई करने के लिए आई थी। पीड़िता दोपहर दो बजे शोरूम पर पहुंची। उसने शोरूम पर सफाई की। आरोप है कि शाम करीब छह बजे व्यापारी ने शोरूम का ऑफिस साफ करने के लिए कहा। ऑफिस में सफाई के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला 26 जून को प्रेमनगर थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में डीएम के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed