{"_id":"59679c0e4f1c1b8e0f8b46a3","slug":"41499962382-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़ी गिरोह बाइक पर करता था मोबाइल लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकौड़ी गिरोह बाइक पर करता था मोबाइल लूट
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
पकौड़ी गिरोह बाइक पर करता था मोबाइल लूट
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
शहर में ताबड़तोड़ मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम बिथरीचैनपुर का पकौड़ी गिरोह दे रहा था। पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार करके नौ चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल ठिकाने लगाने वाला दुकानदार भी पुलिस ने पकड़ा है, लेकिन गिरोह का सरगना पुलिस के पंजे में नहीं आ सका। एसपी सिटी रोहित सिंह ने प्रेस वार्ता करके गिरोह के बारे में जानकारी दी।
बिथरीचैनपुर पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले थे। नबदिया झादा के पास युवकों को पकड़कर बाइक के नंबर की मोबाइल ऐप के जरिये जांच की गई तो बाइक महेश चंद्र के नाम पर पंजीकृत मिली। बाइक के कागज भी युवकों के पास नहीं थे। दोनों युवक पुरनापुर निवासी सौरभ पुत्र ओमपाल और दीपक पुत्र राजपाल सिंह निकले। पुलिस दोनों को शक के आधार पर पकड़कर थाने लेकर आई।
मोबाइल पर बात करती महिला, युवक निशाने पर
युवकों ने बताया कि वह गांव के ही कमल पुत्र देशपाल और प्रमोद उर्फ पकौड़ी पुत्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर दो मोटर साइकिलों पर मोबाइल और बाइक लूटा करते थे। यह गिरोह शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक वारदात किया करता था। सौरभ और दीपक ने बताया कि मोबाइल पर बात करती रिक्शे पर सवार महिला और पैदल चल रहे युवक उनके निशाने पर रहते थे। सौरभ और दीपक मोबाइल लूटते थे, जबकि प्रमोद और कमल घटनास्थल पर मौजूद रहकर लोगों की हरकतों और पुलिस मूवमेंट को भांपते थे।
विज्ञापन
मोबाइल ठिकाने लगाने वाला दुकानदार भी दबोचा
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने 20 से 25 वारदातों को स्वीकार किया। उनके पास से आनंद आश्रम के पास से दो महीने पहले चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई है। उनके द्वारा चोरी हुए मोबाइलों की लोकेशन दिल्ली मेें मिली है। पुलिस ने नौ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दीपक और सौरभ की निशानदेही पर मोबाइल दुकानदार अमन पटेल पुत्र हेमराज को भी गिरफ्तार कर लिया। अमन चोरी के मोबाइल ठिकाने लगाया करता था।