{"_id":"5cd878e0bdec22073706c52f","slug":"31557690592-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, आधा घंटा देरी से चली ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैंकर ने रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ा, आधा घंटा देरी से चली ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। निवड़िया रेलवे क्रासिंग संख्या 345 पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह करीब छह बजे बरेली से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के गुजरने के बाद जैसे ही गेटमैन ने शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को निकालने के लिए बूम गिराना शुरू किया निवड़िया गांव की ओर से आए तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। टक्कर लगने से सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। सभी सिग्नल रेड हो गए। बरेली की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं हादसा करने वाले टैंकर चालक को रेल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर बिलपुर स्टेशन से पहुंची आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ दोनों को बरेली ले जाया गया है।
इसके बाद स्लाइड रॉड की मदद से सिग्नल प्रणाली को तकनीशियनों की टीम ने दो घंटे के बाद बहाल किया। इस दौरान बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया। शाम करीब तीन बजे तक रेलकर्मी बूम की मरम्मत में जुटे रहे। उसके बाद ही ट्रेनों का कॉशन खत्म किया जा सका। इस दौरान ट्रेनें आधा घंटा तक देरी से चलीं।