{"_id":"5cb8e10dbdec221401279541","slug":"31555620109-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सब्जी वाला भी अंडरग्राउंड, बीवी ने संभाली दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सब्जी वाला भी अंडरग्राउंड, बीवी ने संभाली दुकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कर्मचारीनगर पुलिस चौकी की शह पर चल रहा नशे का कारोबार मंदा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरह से थमा नहीं है। अमर उजाला की खबर के बाद महिला के बाद सब्जी वाला भी अंडरग्राउंड हो गया है। मगर चौकी पुलिस ने इनके धंधे पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई है। हालांकि, अफसरों की टीम और खुफिया अमला इलाके में जरूर अलर्ट हो गया है।
सैदपुर बीडीए कालोनी निवासी चच्ची नशे की पुड़िया का कारोबार करती है। वह छह वर्ष की बेटी से पुड़िया बिकवाकर खुद निगरानी करती थी। पुलिस की साठगांठ से चल रहे धंधे से परेशान स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कर्मचारीनगर चौकी इंचार्ज को जांच मिली लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। एक दलाल के साथ चच्ची ने चौकी जाकर सेटिंग की और बुधवार से धंधा फिर शुरू हो गया। साथ ही उसने नशे की पुड़िया बेचने का काम सब्जी का फड़ लगाने वाले को भी दे दिया। स्थानीय लोगों की मदद से अमर उजाला ने इस मामले को भी फोटो समेत छापा तो बृहस्पतिवार सब्जी बेचने वाला भी गायब हो गया। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी नजर आई। कर्मचारीनगर चौकी पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है। वहीं, सीओ थर्ड पीपी सिंह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की संलिप्तता पाई गई तो स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।