फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवाद के बाद पुलिस ने हटवाई होलिका

विवाद के बाद पुलिस ने हटवाई होलिका

Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद पुलिस ने हटवाई होलिका
बरेली। दूसरे समुदाय से जुड़े व्यक्ति के प्लाट पर होलिका रखने पर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला सुलटा दिया। इसके बाद होलिका को हटाकर दूसरी जगह रख दिया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर में मयूर विहार कालोनी के लोगों ने शमशीर के खाली प्लाट में होलिका रख दी। सूचना मिलने पर मालिक अपने प्लाट पर पहुंचा तो उसने होलिका रखने पर आपत्ति करते हुए हटाने को कहा। कहा कि नई परंपरा न डाली जाए। वहीं दूसरा पक्ष होलिका हटाने को तैयार नहीं हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष इज्जतनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने होलिका रखने वाले पक्ष को समझाया तो वह लोग मान गए और दूसरी जगह होलिका रखवा दी। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने बिना विवाद होलिका हटा ली। अब कालोनी में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed