फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑटो में चेन चुराने वाली फर्रुखाबाद की मां-बेटियां पकड़ीं

ऑटो में चेन चुराने वाली फर्रुखाबाद की मां-बेटियां पकड़ीं

Tue, 04 Dec 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 04 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में चेन चुराने वाली फर्रुखाबाद की मां-बेटियां पकड़ीं
ऑटो और भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के पर्स और चेन उड़ाने वाली चोरनियों का गिरोह शहर में सक्रिय है। हाल ही में फौजी की पत्नी का पर्स और दरोगा की पत्नी की चेन उड़ाने की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार सुबह ऑटो में एक महिला की चेन चोरी होने पर फर्रुखाबाद की मां-बेटियों को हिरासत में लिया। काफी कोशिश के बाद भी जब पुलिस उनके खिलाफ सबूत न जुटा पाई तो महिला को डोडा बरामदगी में जेल भेज दिया, जबकि उसकी दोनों बेटियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मढ़ीनाथ चौकी क्षेत्र में ऑटो में बैठी महिला ने अपनी चेन गायब होने का शोर मचाया तो सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की चेन तो नहीं मिली पर उसने अपने साथ ऑटो में बैठी महिला और उसकी दो बेटियों पर शक जताया। इनके साथ एक बच्ची भी थी। पुलिस इन्हें थाने ले आई। पूछताछ की तो पता लगा कि उम्रदराज महिला फर्रुखाबाद की सरोज है। बाकी दोनों उसकी बेटियां हैं। तलाशी में इनसे चेन नहीं मिली। हालांकि पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सरोज चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है। बाद में पुलिस ने उससे पांच किलो डोडा बरामद दिखाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र राणा का कहना है कि सरोज को चेन चोरी के शक में पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से चेन नहीं बल्कि डोडा मिला। उसे झेल भेज दिया है। बेटियों पर आरोप साबित न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed