फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठग गुलाम साबिर समेत पांच को दबोचा तो अंडरग्राउंड हुए गुर्गे

ठग गुलाम साबिर समेत पांच को दबोचा तो अंडरग्राउंड हुए गुर्गे

Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
ठग गुलाम साबिर समेत पांच को दबोचा तो अंडरग्राउंड हुए गुर्गे
फरीदपुर। लोगों से हवाला व अन्य तरीके से ठगी करने वाले गुलाम साबिर और उसके पांच साथियों की हल्द्वानी में गिरफ्तारी के बाद कस्बा समेत क्षेत्र में सक्रिय ठगों में हड़कंप है। इनमें से अधिकांश अंडरग्राउंड हो गए हैं। इन्हें हल्द्वानी पुलिस की छापामारी का डर सता रहा है। इतना बड़ा नेटवर्क होने के बाद भी न तो पुलिस और न ही कोई अन्य एजेंसी गंभीरता से इनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिर्धान मोहल्ला निवासी गुलाम साबिर समेत पांच लोग नाइजीरिया के गैंग से जुड़े थे। हल्द्वानी के एक ऑयल कंपनी के अधिकारी को नाइजीरियन महिला के जाल में फंसाकर इन लोगों ने छह लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए। इन्हें वहां की पुलिस ने धर दबोचा। फरीदपुर क्षेत्र इस लिहाज से काफी संवेदनशील है। हवाला के जरिये रुपये खातों में पहुंचाने वाले कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। पहले अकरम हवाला से रकम मंगाता था। इसकी जानकारी दिल्ली तथा झारखंड पुलिस को हो गई थी। उन्होंने छापा मारा तो अकरम के दो खाते फरीदपुर में निकले। दोनों बैंक राजमार्ग पर स्थित हैं। वहां की पुलिस ने दोनों खातों पर रोक लगवा दी तथा बैंक को भी निर्देश दिए कि यदि कोई लेनदेन खातों से होता है तो तत्काल सूचना दें। अकरम बंगलुरु भाग गया। उसके बाद पुलिस अकरम को गिरफ्तार नहीं कर पाई। फरीदपुर में 50 से ज्यादा लोग ऐसे बताए जाते हैं जिनके खातों में हवाला के जरिये विदेश से पैसे आ रहे हैं। अधिकांश खाते कारचोबी की फर्म बनाकर खोले गए हैं। बताते हैं कि ये लोग रकम निकालकर उन लोगों को दे देते हैं जिनके लिए ये भेजी जाती है। बदले में मोटा कमीशन मिलता है। फरीदपुर का दीदार भी ऐसे मामले में फंसा था, अब वो दिल्ली में रह रहा है। उस पर बैंक डकैती तथा अन्य कई मुकदमे भी हैं। गिरोह का सरगना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सदाकत है। उसने तीन शादियां की हैं जिनमें से एक उसकी पत्नी फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है। कई बार तो विदेशी महिला बनकर वही लोगों को फंसा लेती है। पुलिस के हाथ अभी सदाकत तक नहीं पहुंच सके हैं। गुलाम साबिर ने हाल ही में सात लाख की ठगी फरीदपुर की एक फर्म से कर ली थी। रिपोर्ट के बाद एचडीएफसी बैंक ने उसके खाते को सीज कर दिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गुलाम साबिर के गैंग के बाकी सदस्यों को चिह्नित करके गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed