{"_id":"5c7c2c5dbdec2254606a8051","slug":"21551641693-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल गिरने से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ की डाल गिरने से ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पत्नी के साथ शहर आ रहे एक ठेकेदार की बाइक के ऊपर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
देवरनियां के गांव पखुलमी निवासी 35 वर्षीय मुस्तकीम ठेकेदारी करते हैं। मुस्तकीम रविवार सुबह पत्नी इशरत जहां (31) के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। इज्जतनगर क्षेत्र के करमपुर चौधरी में अचानक एक पेड़ की डाल उनकी गाड़ी पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने बताया कि बीते दिन तेज हवा चलने के कारण पेड़ की डाल झुक गई थी। रविवार को इसके गिरने से यातायात भी बाधित रहा। ब्यूरो