{"_id":"5c7ad896bdec22533443952f","slug":"21551554710-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरते ही इंजीनियर युवती का पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतरते ही इंजीनियर युवती का पर्स लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांधी उद्यान के पास बस से उतरी एक युवती से दो बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। युवती के मुताबिक वह नोएडा से लौट रही थी। युवती के पिता की शिकायत पर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर के प्रभात नगर निवासी ट्विंकल नोयडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। उनके पिता भुवनेश परसाखेड़ा स्थित एक दाल मिल के मालिक हैं। ट्विंकल शुक्रवार रात नोएडा से लौटी थीं। यहां गांधी उद्यान के पास बस से उतरी ही थीं कि दो बाइक सवार लुटेरे उनका पर्स छीनकर भाग निकले। उनके पिता भुवनेश उन्हें लेने वहां पहुंचे ही थे कि घटना हो गई। उन्होंने कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक उनके पर्स में करीब आठ हजार रुपये नकद, पहचान पत्र, ऑफिस की आईडी समेत कुछ जरूरी कागजात थे।