फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेवा बेच रहे कश्मीरियों को खदेड़ने से पुलिस ने रोका

मेवा बेच रहे कश्मीरियों को खदेड़ने से पुलिस ने रोका

Fri, 22 Feb 2019 12:45 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
मेवा बेच रहे कश्मीरियों को खदेड़ने से पुलिस ने रोका
बरेली। किला के कटघर इलाके में तिलक इंटर कॉलेज के खाली मैदान में डेरा डालकर मेवा बेच रहे कश्मीरी दुकानदारों को हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारियों ने खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर भड़के हिंदू शक्ति दल कार्यकर्ताओं ने थाना किला घेर लिया और जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन किया। बाद में इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर कश्मीरियों जल्द वापस भेजने की मांग की। पुलिस ने कश्मीरियों को इसके लिए कुछ वक्त देने को कहा। इस दौरान पुलिस ने कश्मीरियों की आईडी चेक करने के साथ उनसे पूछताछ भी की, लेकिन कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष रजत कश्यप के साथ कई पदाधिकारी शाम को कश्मीरियों के डेरों पर पहुंचे। हालांकि इनके आने की सूचना होने के कारण पुलिस प्रशासन पहले से चौकस था। तिलक कॉलेज में किला इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौजूद मिले तो संगठन के लोग कश्मीरियों को बलपूर्वक नहीं खदेड़ पाए। इस पर उन्होंने थाना किला घेर लिया। उनका कहना था कि पुलवामा की घटना से थोड़े दिन पहले ही कश्मीरियों ने यहां आकर डेरा डाला है। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। संभव है कि ये लोग किसी आतंकी संगठन से जुड़े हों। पुलिस को इनकी जांच कर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए या भगा देना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू शक्ति दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर ये व्यापारी भी हैं तो भी इनका पैसा उन पत्थरबाजों तक पहुंचता होगा जो सैनिकों पर हमला करते हैं। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को ज्ञापन देकर ये लोग चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने इन सभी कश्मीरियों की आईडी चेक की हैं। कुछ भी गलत नहीं पाया गया। ये व्यापारी हर साल कश्मीर में बर्फ जमने पर मैदानी इलाकों में आकर मेवा बेचते हैं। पहले भी हर साल बरेली आते रहे हैं। फिर भी इनसे सुरक्षा के मद्देनजर जाने को कहा है। इन्होंने जल्द ही लौटने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed