{"_id":"5bf71ee2bdec22414c643519","slug":"21542921954-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेले में लूटपाट, फायरिंग करके भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबारी मेले में लूटपाट, फायरिंग करके भागे बदमाश
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौबारी मेले के सुरक्षा इंतजाम को धता बताकर बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात तांडव किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के दावों के बीच हथियारबंद बदमाशों ने शौच के लिए गए दर्जनभर ग्रामीणों को लूटकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। इसमें गोलियों के छर्रे लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया।
महिलाओं से लूटपाट के लिए कुख्यात चौबारी मेले में बृहस्पतिवार रात लोगों को घेरकर लूटा गया। भोजीपुरा के तीन भाई सुरेंद्र, विपिन और रिंकू शौच के लिए गए थे। सुरेंद्र के मुताबिक अंधेरे में करीब दर्जनभर लोग हाथों में असलहे और लाठी-डंडे लेकर आ गए। उनसे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। शेरगढ़ के काशीराम और कृष्णपाल ट्रैक्टर ट्राली लेकर मेले आए थे। वे दोनों भी 10 बजे के करीब शौच के लिए गए थे। बदमाशों ने उन्हें भी घेरकर लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। दोनों को छर्रे लगे हैं, जबकि श्यामवीर, ज्ञानेंद्र और विमल आदि ग्रामीण चोटिल हैं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए देर रात तक कांबिंग की।
पुलिस ने शोहदों को पकड़कर कैंप में बैठाया
पुलिस ने बदमाशों की तलाश करते हुए कुछ शोहदों को पकड़ लिया। करीब आधा दर्जन लोगों को महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस कैंप में बैठाया गया, लेकिन पुलिस हथियारबंद बदमाशों को नहीं तलाश सकी।