{"_id":"5bd8a45dbdec2262ae58ea3b","slug":"21540924509-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया के दोस्त हिमांशु की तलाश में बिहारीपुर में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्हैया के दोस्त हिमांशु की तलाश में बिहारीपुर में दबिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीपुर की रानी और उसके बेटे मधुर के हत्यारोपी कन्हैया के दोस्त हिमांशु को गिरफ्तार करने के लिए इज्जतनगर पुलिस बिहारीपुर में दबिश दे रही है। हालांकि, हिमांशु का इस मामले से क्या ताल्लुक है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। साथ ही, इज्जतनगर पुलिस ने हाईवे पर करीब करीब 20 किमी के दायरे में मधुर का शव ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने हिमांशु के पिता राजेंद्र को थाने में बैठाया है। पुलिस के शक के दायरे में कन्हैया के संपर्क में रहे बिहारीपुर के करीब आधा दर्जन लोग है।
बता दें कि 24 अक्तूबर को बड़ा बाईपास पर नकटिया पुल के नीचे 35 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। अगले दिन उसकी शिनाख्त बिहारीपुर करोलान निवासी रानी के रूप में हुई। रानी अपने सवा साल के बेटे मधुर को साथ लेकर घर से निकली थी। बड़ा बेटा वंश घर पर ही था। रानी के भाई ने कन्हैया से रानी के संबंधों का जिक्र करते हुए उस पर हत्या का संदेह जताया। कन्हैया गिरफ्तार हुआ तो उसने रानी और उसके बेटे मधुर की हत्या की बात कबूल कर ली थी। इसके बाद से पुलिस मधुर की लाश तलाश रही है। वहीं रानी की बहन का कहना है कि कन्हैया करवाचौथ से पहले उससे झगड़ रहा था। यह बात रानी के बड़े बेटे वंश ने उन्हें बताई। कन्हैया चाहता था कि रानी उसके नाम का व्रत रखे और घूमने चले जबकि कोलकाता से पति के आने का हवाला देकर वह तैयार नहीं थी।