{"_id":"5cb8e17abdec2214114a4d0a","slug":"201555620218-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रिपोर्ट दर्ज किए बाइक खोज रही जीआरपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्टेशन मास्टर की चोरी बाइक को जीआरपी बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही खोज रही है। हकीकत यह है कि जीआरपी अंधेरे में हाथ पैर चला रही है, पांच दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जीआरपी का कहना है सीसीटीवी से भी चोर की फुटेज क्लीयर नहीं हुई है। जंक्शन के स्टेशन मास्टर मुकेश यादव की बाइक 13 अप्रैल को दोपहर में चोरी हुई थी, उस समय वह ड्यूटी पर थे। बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी थी। उन्होंने डायल-100 पर फोन किया। सरकुलेटिंग एरिया होने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, उन्हें बाइक की खुद देखभाल करने की नसीहत दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अगले दिन आने के लिए कहा। तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद स्टेशन मास्टर थक हार बैठ गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार का कहना है कि फुटेज में चोर की पहचान क्लीयर नहीं हो सकी है। फिलहाल बाइक की खोज की जा रही है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में वह चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।