फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एचसीपी ने रोकी कार तो आई कॉल- वर्दी उतरवा दूंगा

एचसीपी ने रोकी कार तो आई कॉल- वर्दी उतरवा दूंगा

Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एचसीपी ने रोकी कार तो आई कॉल- वर्दी उतरवा दूंगा
बरेली। शाहजहांपुर जिले से महिला को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने बरेली आए लोगों ने यातायात नियम तोड़ने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी से बदसलूकी की। मोबाइल पर एक नेता ने भी एचसीपी को हड़काया। एचसीपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कराया तो कोतवाली पुलिस ने उन्हें थाने से जमानत दे दी। इस मामले में अज्ञात नेता एवं दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी बृजकिशोर सिंह रविवार दोपहर चौपुला रोड रोटरी पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार कार उतरी और गलत साइड से चौपुला की ओर जाने लगी। एचसीपी ने गाड़ी रोकी तो ड्राइवर महावीर और उसमें बैठे शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला रेती निवासी आशु ने बहस शुरू कर दी। इसी बीच किसी नेता को फोन मिलाकर उनको थमा दिया। दूसरी ओर से एचसीपी को वर्दी उतरवाने की धमकी और गालियां दी गईं। इसके बाद वह स्टाफ की मदद से दोनों को पकड़कर स्कार्पियो समेत कोतवाली ले आए। वहां रामचंद्र ने महावीर, आशु एवं अज्ञात नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मगर इसके बाद कोतवाली में तमाम सिफारिशें आने लगीं और दोनों आरोपियों को वहीं से जमानत दे दी गई। साथ ही पुलिस ने कार में बैठी महिला को परीक्षा देने के लिए केंद्र तक छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed