फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीजीपी करेंगे मनोरंजन सदन और ई शमन का उद्धाटन

डीजीपी करेंगे मनोरंजन सदन और ई शमन का उद्धाटन

Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी करेंगे मनोरंजन सदन और ई शमन का उद्धाटन

विज्ञापन
डीजीपी आज करेेंगे मनोरंजन सदन और ई-शमन का उद्घाटन
- एसएसपी ने पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। डीजीपी ओपी सिंह के 25 मई को बरेली दौरे पर आने का अचानक कार्यक्रम बनने से अधिकारियों में हड़कंप है। डीजीपी का पिछला दौरा 23 मार्च को बरेली में हुआ था। उन्होंने अचानक बरेली पहुंचकर अपराध नियंत्रण पर पुलिस लाइन में बैठक की थी। समीक्षा के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुझाव भी दिए थे। माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाले दौरे में वह पुलिस की सक्रियता को परखने का काम भी करेंगे। इसको लेकर देर रात तक पुलिस के अधिकारी रिकार्ड दुरुस्त करने में लगे रहे।

मॉडर्न स्कूल का नहीं करेंगे निरीक्षण
जानकारी के मुताबिक, डीजीपी शुक्रवार को 12 बजे सड़क मार्ग से बरेली पहुंचेंगे। उन्हें पुलिस लाइन में बने मनोरंजन सदन का उद्घाटन करना है। साथ ही ई-शमन व्यवस्था की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण भी शामिल था, लेकिन अब इसे कार्यक्रम से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


यह है ई-शमन व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस के अभियान में शमन शुल्क के लिए लोग यह कहते थे कि उनके पास रुपये नहीं है। नई व्यवस्था के तहत अब ट्रैफिक पुलिस के पास स्वैप मशीन रहेगी। अगर कोई यह कहेगा कि उसके पास रुपये नहीं है तो वह कार्ड स्वैप कर सकेगा। इस सुविधा को ई-शमन सुविधा नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनसुलझे मामलों के बारे में पूछ सकते हैं डीजीपी
जिले के अनसुलझे केस अफसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। जिले के जिन मामलों का खुलासा नहीं हुआ है, उन मामलों के बारे डीजीपी अफसरों से पूछताछ कर सकते हैं। जिले में हत्या के 17 ऐसे मामले हैं जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसमें आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक दीपक शर्मा हत्याकांड के अलावा हाफिजगंज में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की हत्या का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed