फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म के विरोध पर की थी रिश्ते की भाभी की हत्या

दुष्कर्म के विरोध पर की थी रिश्ते की भाभी की हत्या

Sun, 19 May 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के विरोध पर की थी रिश्ते की भाभी की हत्या
बरेली/भुता। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर देवर ने छह महीने पहले भुता के एक गांव में सिलबट्टे से सिर कुचलकर रिश्ते की भाभी की हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात की प्रेसवार्ता के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भुता के एक गांव में चार नवंबर 2018 की रात घर में अकेली एक महिला की सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना का खुलासा करने में लगीं थी। कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शनिवार को एसओ वीरेंद्र सिंह राणा ने दुर्गपाल उर्फ हीरो को गिरफ्तार कर एसपी देहात के सामने पेश किया। दुर्गपाल ने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि चार नवंबर की रात वह शराब पीकर महिला के घर में घुस गया था। वहां उसने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर उसे गुस्सा आ गया, जिसपर उसने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। दुर्गपाल ने बताया कि महिला उसकी रिश्ते में भाभी थी। उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। वह उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने दुर्गपाल को हिरासत में लेकर कई दिनों तक थाने में पूछताछ की थी, लेकिन हत्या का राज न खुलने पर उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed