फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जैसे सेठी फेमिली का मर्डर हुआ, वैसे ही तुमको मरवा देंगे

जैसे सेठी फेमिली का मर्डर हुआ, वैसे ही तुमको मरवा देंगे

Tue, 16 Apr 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
जैसे सेठी फेमिली का मर्डर हुआ, वैसे ही तुमको मरवा देंगे
बरेली। शहर निवासी युवती पर संभल में उसके ससुरालियों ने जमकर सितम किए। पति ने अंगुलियां चबाईं तो ससुरालियों ने दहेज की खातिर पीटकर निकाल दिया। उसे पड़ोसी सेठी परिवार की तरह हत्या कराने की धमकी दी गई। प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी शिखा तिवारी की शादी करीब नौ साल पहले संभल निवासी सचिन तिवारी से हुई थी। शिखा का आरोप है कि पति ने झूठ बोलकर शादी की। बाद में पता चला कि वह नशे का आदी है और आम शोहरत भी ठीक नहीं है। ससुराल वाले भी दहेज की लिए प्रताड़ित करते हैं। पांच अप्रैल को नशे में धुत पति ने उन्हें पीटा और हाथ की उंगलियां चबा लीं। इसके बाद पिता मायके ले आए। वहां भी 11 अप्रैल को पति सचिन और सास रमा तिवारी ने उनसे और परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिखा को उसके पड़ोसी सेठी परिवार में पूर्व में हुई हत्याओं की तरह ही परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सेठी परिवार की हुई थी निर्मम हत्या
28 सितंबर 2016 को इज्जतनगर के गायत्री पुरी निवासी व्यापारी नेता नरेश सेठी के परिवार की निर्ममता से हत्या की गई थी। छह बदमाशों ने सेठी के साथ ही उनकी पत्नी, बेटा और बेटी को बेरहमी से मार दिया था। बाद में खुलासा हुआ कि पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ था। इस मामले में सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed