फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब कैंट इलाके में तस्करों ने काट डाली नीलगाय

अब कैंट इलाके में तस्करों ने काट डाली नीलगाय

Sat, 19 Jan 2019 02:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
अब कैंट इलाके में तस्करों ने काट डाली नीलगाय
बरेली। ठिरिया में संचालित अवैध स्लॉटर हाउस को पुलिस-प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया तो पशु तस्करों ने घरों में ही अवैध कटान शुरू कर दिया। शुक्रवार को कैंट पुलिस ने ठिरिया के एक घर में नीलगाय काट रहे एक तस्कर को पकड़ा है जबकि उसका भाई फरार हो गया।
विज्ञापन

ठिरिया में लंबे समय से पशुओं का अवैध कटान हो रहा था। पिछले दिनों अमर उजाला ने यह मामला उठाया तो पुलिस, प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्रवाई कर अवैध स्लॉटर हाउस को ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर यहां काफी बवाल भी हुआ था। कई पशु तस्कर जेल भी भेजे गए। मगर इसके बाद यहां घरों में अवैध कटान होने लगा है। शुक्रवार को कैंट पुलिस को यहां नीलगाय के वध की सूचना मिली। एसआई वेदपाल सिंह टीम के साथ वहां पहुंचे तो अरशद और उसका भाई बबलू नीलगाय का कटान कर मांस बेच रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने अरशद को पकड़ लिया लेकिन उसका भाई फरार हो गया। मौके से 18 किलो मांस और पशु काटने के औजार मिले। पुलिस ने पशु चिकित्सक से मांस की जांच कराकर उसे जमीन में दफन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed