फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस की नजर में प्लेटफार्म चार, पांच सुरक्षित

पुलिस की नजर में प्लेटफार्म चार, पांच सुरक्षित

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की नजर में प्लेटफार्म चार, पांच सुरक्षित
बरेली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने जंक्शन में विस्फोटक पदार्थ और संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। पूरे दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक ही छानबीन की। जबकि चार और पांच नंबर प्लेटफार्म को सुरक्षित मानते हुए बिना छानबीन किए टीमें लौट गई। दूसरी तरफ पुलिस टीम संदिग्ध यात्रियों और सामान की तलाशी ली। इस दौरान जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। खुराफाती तत्व फोर्स को देखते ही खिसक लिए। इस दौरान ट्रेनों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीआरपी क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर और जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण औतार ने डॉग स्कवायड के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। फोर्स ने चारों प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, डारमेट्री और सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों और सामान की तलाशी ली। इस दौरान जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल रहा। फोर्स ने मुगलसराय, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी, पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी संदिग्ध सामान को खुलवाकर देखा। पुलिस का दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर विशेष फोकस रहा। चेकिंग देर रात तक जारी रही, जिसमें लखनऊ मेल, सत्याग्रह एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस भी चेक हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed