{"_id":"5afb3dc24f1c1b1b5e8b4ce7","slug":"181526414786-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध : मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अपराध : मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Wed, 16 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध :
घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों बच्ची को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्ष की बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने उसे दबोच लिया। बच्ची चीख न सके, इसके लिए हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोसी मदद के लिए पहुंच गए। तभी आरोपी भाग गया। सीबीगंज थाने में घर में घुसकर छेड़खानी करने, गाली-गलौच और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार शाम करीब चार बजे बच्ची के परिवार के लोग खेत पर थे। मां पड़ोस में दावत खाने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस आया और बच्ची को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के परिजनों ने जब आरोपी युवक के घर शिकायत की तो उनसे मारपीट की गई। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पवार ने बताया कि पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।