फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवाद पर शुरू हुई राजनीति, दो बार बदली गई तहरीर

विवाद पर शुरू हुई राजनीति, दो बार बदली गई तहरीर

Mon, 27 Aug 2018 02:27 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
विवाद पर शुरू हुई राजनीति, दो बार बदली गई तहरीर
दुनका। धर्मस्थल के पास जानवर का सिर कटा शव मिलने के बाद घटना को लेकर राजनीति भी होने लगी। पहले तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई, लेकिन इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर यह लोग निर्दोष निकले तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके बाद उस तहरीर को फाड़कर वाल्मीकि समाज के एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए दूसरी तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संदिग्ध की पत्नी बोली, कुत्ते खींच ले गए जानवर
हिरासत में लिए गए संदिग्ध की पत्नी ने कहा कि आवारा कुत्ते उसके पशु के बच्चे को बाड़े से खींच ले गए और इमामबाड़े के पास मारकर फेंक दिया। महिला ने बताया कि पहले भी उसके कई पशुओं के एक-दो माह के बच्चों को आवारा कुत्ते निवाला बना चुके हैं। पुलिस भी इस आशंका से इन्कार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

फोर्स तैनात, होगा पोस्टमार्टम
तनाव के चलते इमामबाड़े के पास एक दरोगा और तीन सिपाहियों को तैनत किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जानवर का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा ताकि पता लग सके कि उसे काटकर फेंका गया या कुत्ते ने नोंचकर फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं विवाद
सांप्रदायिक रूप से दुनका संवेदनशील है। पूर्व में कांवड़ियों को लेकर भी यहां विवाद हो चुके हैं। इस बार भी सावन के दौरान एक स्थान पर कांवड़ियों को रोक दिया गया था, मगर पुलिस ने मामले को सुलझा दिया। इसके चलते पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।


मामले की जांच कराई जा रही है। अगर किसी ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की है तो जल्दी ही उसका पता लगा लिया जाएगा। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और कोई बेगुनाह नहीं फंसेगा। - जगमोहन सिंह बुटौला, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed