फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी और सीओ के नाम पर रंगदारी उगाने वाला पार्षद पति गिरफ्तार

एसएसपी और सीओ के नाम पर रंगदारी उगाने वाला पार्षद पति गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी और सीओ के नाम पर रंगदारी उगाने वाला पार्षद पति गिरफ्तार
खबर का असर : फोटो
विज्ञापन


एसएसपी और सीओ के नाम पर रंगदारी उगाने वाला पार्षद पति गिरफ्तार

- कांकरटोला के दर्जनों लोगों को बुलाकर आवाज की पहचान कराई
- पार्षद पति के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज
- पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच जारी

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एसएसपी और सीओ के नाम पर टेंपो और ऑटो से महीने की रकम बढ़ाने का ऑडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पार्षद दुर्रे शहवार के पति फिरदौस अंजुम को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने मामले की जांच की। कांकरटोला के तमाम लोगों के यह पुष्टि करने के बाद कि ऑडियो में फिरदौस अंजुम की ही आवाज है, पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया। फिरदौस पर थाना बारादरी में धोखाधड़ी और अवैध वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में पुलिस वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एसएसपी के निर्देश पर बुधवार सुबह सर्विलांस सेल के प्रभारी जावेद ने ऑडियो क्लिप को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। थाना बारादरी के एसएसआई रविंद्र सिंह की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। एसएसपी के नाम से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने आनन-फानन में मामले की जांच भी की और रुहेलखंड पुलिस चौकी पर कांकरटोला के दर्जनों लोगों को आवाज की पहचान के लिए बुलाया गया। कांकरटोला के लोगों ने पुष्टि की कि ऑडियो में आवाज पार्षद पति फिरदौस अंजुम की ही है। पुलिस उनके बयान दर्ज करने के बाद फिरदौस अंजुम को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सीओ थर्ड नीति द्विवेदी ने पार्षद पति से पूछताछ की। सीओ के मुताबिक फिरदौस अंजुम राजनीतिक साजिश के तहत उसकी आवाज में ऑडियो वायरल करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


जिससे बात की, उसकी भी तलाश
पुलिस वार्ड 62 की पार्षद दुर्रे शहवार के पति फिरदौस अंजुम की कॉल डिटेल की भी छानबीन कर रही है। दरअसल पुलिस यह जानना चाहती है कि किस व्यक्ति से बात करने के दौरान टेंपो की अवैध वसूली में 300 रुपये से 500 रुपये रेट बढ़ाने की बात कही जा रही है। एसएसपी का कड़ा रुख होने की वजह से यह भी साफ है कि जल्द इस मामले में लिप्त पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ऑडियो में हुई बातचीत
वायरल हुए ऑडियो में सपा की पार्षद का पति किसी व्यक्ति पर दबाव बना रहा था कि अब टेंपो वालों को 300 रुपये का महीना नहीं बल्कि 500 रुपये का महीना देना होगा। ऑडियो में रेट बढ़ाने के लिए वह एसएसपी और सीओ का हवाला दे रहा है। ऑडियो में यह भी कहा गया कि महीने का पांच लाख रुपया इकट्ठा हो चुका है। शाम को पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद फोन कट जाता है।

आवाज मेरी नहीं, साजिश हुई है
गिरफ्तारी के बाद फिरदौस अंजुम ने कहा कि ऑडियो में आवाज उसकी नहीं है। बल्कि किसी ने मिलती-जुलती आवाज बनाई है। पार्षद के चुनाव में हारी हुई पार्टी के लोग साजिश कर रहे हैं। फिरदौस का कहना है कि यह ऑडियो कुछ साल पुरानी है। ऑडियो में महिला की आवाज को मैं पहचानता हूं। एरिया में कई लोग मिलतीजुलती आवाज निकाल लेते हैं। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि मोहल्ले के लोगों ने आपकी आवाज को पहचाना है तो वह खामोश हो गये। बोले, जांच के बाद साफ हो जाएगा।

------
पार्षद के पति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। रिकार्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जा रहा है। शुुरुआती जांच में उसी की आवाज लग रही है। - नीति द्विवेदी, सीओ थर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed