फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली रेंज के 24 थानों में तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर

बरेली रेंज के 24 थानों में तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर

Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली रेंज के 24 थानों में तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर
शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के भी ध्यानार्थ :
विज्ञापन


सर्किल मुख्यालय के थाने पर तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर

रेंज के 24 थानों के लिए चाहिए 72 इंस्पेक्टर
इंचार्ज के अलावा प्रशासन, अपराध और कानून-व्यवस्था के लिए होंगे अलग प्रभारी

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दिल्ली की तरह अब यूपी में भी थानों की कमान चार इंस्पेक्टरों के हाथों में देने का प्रयोग किया जा रहा है। पहले सर्किल मुख्यालय के थानों पर चार इंस्पेक्टरों की तैनाती करने की तैयारी है। बरेली के साथ शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में ऐसे 24 थाने है, जहां 72 अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात किए जाने हैं। डीजीपी मुख्यालय से सर्कुलर जारी होने के बाद आईजी रेंज कार्यालय में इस पर होमवर्क शुरू हो गया है।
कानून व्यवस्था और अपराध को अलग किए जाने के हाईकोर्ट के आदेश पर डीजीपी कार्यालय इस संबंध में निर्देश जारी हुए हैं। थानों में एक वरिष्ठ प्रभारी निरीक्षक के साथ अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन), प्रभारी निरीक्षक (अपराध) और प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) को नियुक्त किया जाना है। फिलहाल यह व्यवस्था हर सर्किल मुख्यालय के थाने पर होनी है। यह भी निर्देश हैं कि अगर प्रभारी निरीक्षक के साथ तीन से कम इंस्पेक्टर दिए जाते हैं तो अपराध और कानून व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति करने के बाद वरिष्ठता के क्रम में प्रशासन की भूमिका भी उन्हीं में से किसी को सौंपनी होगी।
विज्ञापन


बरेली में आठ थानों पर होगी अतिरिक्त तैनाती
बरेली के सर्किल मुख्यालय के आठ थानों पर 24 अतिरिक्त इंस्पेक्टर की तैनाती होनी है। यहां कुल 29 थानों में 22 थानों पर पहले ही इंस्पेक्टर तैनात है। भमोरा, शाही, क्योलड़िया, शेरगढ़, अलीगंज और भुता थानों पर एसओ की तैनाती है। फरीदपुर में एएसपी की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में 11 थानों पर इंस्पेक्टर तैनात
बदायूं में कुल 22 थानों में से 11 थानों में इंस्पेक्टर की तैनाती है। यहां कुं वरगांव, महिला थाना, उसहैत, मूसाझाग, दातागंज, बिसौली, उझानी, जरीफनगर, मुजरिया थानों पर दरोगा की तैनाती है, जबकि यहां सात क्षेत्राधिकारी मुख्यालय थानों पर 21 अतिरिक्त इंस्पेक्टर की जरूरत है।

पीलीभीत में सिर्फ महिला थाने पर एसओ
शाहजहांपुर के सेहरामऊ पश्चिमी, निगोही, बंडा और परौर थानों पर एसओ की तैनाती है। कुल 23 थानों में 18 पर पहले ही इंस्पेक्टर की तैनाती है। यहां 12 अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात किये जाने हैं जबकि पीलीभीत में कुल 15 थानों में महिला थाना को छोड़कर सभी पर इंस्पेक्टर की तैनाती है। पीलीभीत मेें 12 अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की व्यवस्था की जानी है।

एएचटीयू, साइबर सेल का काम न हो प्रभावित
बड़ी संख्या में थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती के बाद क्राइम ब्रांच, एएचटीयू, साइबर सेल सहित कई सेल में इंस्पेक्टरों का टोटा हो जाएगा। महत्वपूर्ण सेल में एसओ से काम नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं कि कहीं इससे बाकी सेल के काम प्रभावित न हो जाए।

------------------
जिला थाना इंस्पेक्टर जरूरत
बरेली 8 60 24
पीलीभीत 4 31 12
शाहजहांपुर 5 34 15
बदायूं 7 43 21
------------------
डीजीपी मुख्यालय से सर्कुलर आने के बाद इंस्पेक्टरों की जरूरत के मुताबिक तैनाती की जानी है। लिस्ट तैयार है, जल्द इसको जारी कर दिया जाएगा। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed