फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी की झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

शादी की झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sat, 29 Jun 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
शादी की झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
बरेली। सेटेलाइट रोड पर एक ढाबे के सामने नशे की हालत में बेसुध मिली छात्रा ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अस्पताल से निकलने के बाद उसने थाने में तहरीर सौंपी। छात्रा के मुताबिक प्रेमी शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। उसने प्रेमी के पिता पर भी उसका एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी छात्रा के पिछले करीब दो साल से माधोबाड़ी क्षेत्र निवासी युवक राहुल से संबंध थे। छात्रा के मुताबिक राहुल से उसकी मुलाकात स्कूल के वक्त हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पहले उसने शादी से इंकार कर संपर्क बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर उसने अभद्रता की और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के पिता ने कुछ दिन पहले उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसका एक्सीडेंट भी कराया था। बताया कि आरोपी के पिता एक विभाग में बाबू हैं। पीड़िता सोमवार शाम सेटेलाइट रोड स्थित एक ढाबे के सामने नशे की हालत में मिली थी। जिसको पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी और उसके पिता उन पर पीड़िता को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराने का दबाव भी बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed