फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेल जाने की नौबत आई तो शादी को राजी हुआ सिपाही

जेल जाने की नौबत आई तो शादी को राजी हुआ सिपाही

Sat, 29 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
जेल जाने की नौबत आई तो शादी को राजी हुआ सिपाही
बरेली। जेल जाने की नौबत आने पर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। महिला थानों वालों ने दोनों की कोर्ट मैरिज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज मझोला (मुरादाबाद) की न्यू एकता कॉलोनी का रहने वाला है। पिछले दो साल से उसका प्रेम प्रसंग बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। उन दोनों की मुलाकात एक रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई थी। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी करने का बहाना करके होटल में उसे कई बार ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने दूसरी लड़की से शादी का रिश्ता तय कर लिया था। सात जुलाई को बारात जानी तय थी। इसका पता लगने पर गुरुवार को युवती ने इसकी शिकायत एसएपी मुनिराज जी. से की थी। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने सिपाही को हिरासत में भी ले लिया था। सिपाही शुरू में शादी से इनकार करता रहा। मगर जेल जाने की नौबत आई तो प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शादी करने राजी है इसलिए उन्हें घरवालों के साथ भेज दिया गया है। सोमवार को लड़की के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed