{"_id":"5d167c178ebc3e3cc84a70b8","slug":"156175462719-bareilly-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर भेज रहे अश्लील मैसेज, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर भेज रहे अश्लील मैसेज, रिपोर्ट
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी दो छात्राओं के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर कुछ अज्ञात लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। छात्राओं के मुताबिक आरोपियों ने उनके नाम से कई अकाउंट बना रखे हैं, जिनपर उनकी फोटो भी लगाई है। साथ ही उनका फोन नंबर डालकर कई अंजान लड़कों को मैसेज में उन पर संपर्क करने को कहा। इसके चलते छात्राओं के पास कई अंजान लोगों के फोन आ रहे हैं। जोकि उनसे आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। पूछने पर फेसबुक पर मैसेज आने की बात भी बता रहे हैं। इसके चलते छात्राएं व उनका परिवार मानसिक पीड़ा सह रहा है। काफी कोशिश करने के बावजूद यह सब बंद नहीं हुआ। कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी के आदेश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।