{"_id":"5d167bea8ebc3e3cd94bf48b","slug":"156175458115-faridpur-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गांव से उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गांव से उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। पिपरथरा गांव में चार साल के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक गांव के तांत्रिक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। उसके घर से तंत्र क्रिया की कुछ किताबें मिली है।
फरीदपुर के गांव पिपरथरा निवासी कृपाल के चार साल का बेटा राजकुमार मंदिर में प्रसाद लेेने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन मंदिर से सौ मीटर दूर उसकी लाश मिली थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। परिवार वालों के अनुसार किसी तांत्रिक ने राजकुमार की हत्या की है, लेकिन पुलिस ने हत्या के एक दिन बाद अपना दृष्टिकोण बदल दिया था। तब डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया तो हत्या वाले स्थान से डॉग नहर की ओर गया। पुलिस को लगा कि हत्या में कोई तांत्रिक भी हो सकता है, जिसने नहर पर पूजा की हो। पुलिस ने गांव के तांत्रिक की तलाश और तेज कर दी। गांव में क्राइम ब्रांच भी लगा दी गई। गुरुवार रात पुलिस ने एक तांत्रिक गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की गई। उसने उस रात जिन जिन लोगों के साथ वह रहा, उनके नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने पुष्टि के लिए गांव से दिन में उनको भी बुलाया और जानकारी की है। दबिश के दौरान पुलिस को गुड्डू के घर से कुछ तंत्र क्रिया की किताबें भी मिली है। पुलिस चाहती है कि जल्द से जल्द केस वर्क आउट हो जाए क्योंकि मुख्यमंत्री महिला व बच्चों के अपराध की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जो पुलिस के लिए कभी भी मुसीबत का सबब बन सकता है।
डीजीपी कार्यालय से हो रही रोज मानिटरिंग
डीजीपी कार्यालय से बच्चे के अपहरण और हत्या की मॉनिटरिंग हो रही है, जिस दिन राजकुमार का शव मिला था। उसी दिन से डीजीपी कार्यालय से नाराजगी व्यक्त की जा रही है। रोज मॉनिटरिंग होने के कारण पुलिस भी जल्द से जल्द केस को वर्क आउट करने का प्रयास कर रही है।