{"_id":"5d167be68ebc3e3cb232a0a3","slug":"156175457989-nawabganj-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलने 40 किमी पैदल चलकर पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी से मिलने 40 किमी पैदल चलकर पहुंची प्रेमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कच्ची उम्र का प्यार सिर चढ़ा तो किशोरी अपने प्रेमी से मिलने 40 किलोमीटर पैदल चलकर नवाबगंज पहुंच गई। प्रेमी से मिलने की आस में रात भर प्रेमी के घर के आसपास भटकती रही। सुबह यूपी 100 ने किशोरी को अकेला भटकते देखा तो कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद मामले की जानकारी होने पर परिजन को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। हालांकि किशोरी के परिजन ने थाना अमरिया में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र अमरिया के गांव की 14 वर्षीय किशोरी का ईध जागीर गांव के मोहल्ला यासीन नगर के एक किशोर के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। हालांकि प्रेमी अपने परिजन के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है। शुक्रवार को यूपी 100 को सूचना मिली कि एक किशोरी मोहल्ला यासीन नगर में घूम रही है। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उसके मम्मी पापा उसकी हत्या कर नदी में फेंकने की धमकी देते रहते है। उसकी यासीन नगर के एक लड़के से एक मजार पर मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों प्रेम करने लगे। आए दिन प्रेमी उसे दिल्ली बुलाने लगा। गुरुवार को उसके ही बुलावे पर घर से अकेले बिना खाये पीये ही निकल आई। जेब में पैसे नहीं थे तो पैदल ही निकल पड़ी। शाम को यासीन नगर पहुंचकर प्रेमी से फोन पर बात की। रात भर उसके मकान के पास भटकती रही, लेकिन वह नहीं आया। उसने फोन पर बताया कि गांव का एक युवक उसे दिल्ली तक पहुंचा देगा, लेकिन प्रेमी नगर में था वह मुझसे लगातार झूठ बोल रहा था। सुबह पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। वहीं किशोरी के घर से गायब होने पर पिता ने थाना अमरिया में आरोपी के खिलाफ तहरीर देे दी है। कोतवाल गौरव सिंह ने परिजन को सूचना देकर किशोरी को ले जाने के निर्देश दे दिए। अमरिया थाना में तैनात उपनिरीक्षक रामप्रकाश और महिला कांस्टेबल किशोरी के परिजन को लेकर नवाबगंज पहुंची। जहां पुलिस ने किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।
दादी से लिपटकर खूब रोई
कोतवाली में पुलिस के साथ अपनी बूढ़ी दादी को देखकर किशोरी फूट फूट कर रोने लगी। बाद में दादी ने उसकी हरकत पर उसे माफ कर दिया और अपने साथ अमरिया लेकर चली गईं।