{"_id":"5d1128a58ebc3e21703e4416","slug":"15614055877-bareilly-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में चोरी करते युवक को पकड़ा, जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान में चोरी करते युवक को पकड़ा, जमकर पीटा
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के डेलापीर निवासी मोहन राजपूत इलाके में ही मकान बनवा रहे हैं। उनके मुताबिक सोमवार सुबह उन्हें उनके दोस्त हरेंद्र ने मकान में सामान गिरने की आवाज आने की सूचना दी। उन्होंने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचकर मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां क्षेत्र के ही गांव मलपुर निवासी राहुल उर्फ धर्मेंद्र को सेनिट्री का सामान चोरी करते पकड़ लिया।
बताया कि कुछ पाइप लाइन भी खुली पड़ीं थी। मौके पर जमा हुए मोहल्ले वालों ने चोर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में राहुल के पास से कुछ टोटियां और अन्य सामान बरामद हुआ। मोहन की शिकायत पर इज्जतनगर थाने में राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो