फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   438 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

438 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
438 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
सीबीगंज (बरेली)। थाना पुलिस ने बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास परमल भरे ट्रक से 438 पेटी हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब बरामद की है। ब्लू ब्लेजर्स ब्रांड की शराब बिहार के ड्राई एरिया में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब नंबर का एक ट्रक हरियाणा ब्रांड की शराब लेकर बिहार जा रहा है। इंस्पेक्टर ने ट्रक पकड़ने के लिए टीम तैयार की और हाईवे पर आ गए। पंजाब नंबर का ट्रक जैसे ही बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास से गुजरा, पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के ऊपर त्रिपाल बंधा था। इसे पुलिस ने खुलवाया तो उसके अंदर पहले परमल के कट्टे निकले और उसके पीछे शराब की बड़ी खेप छुपी हुई थी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर बलविंदर सिंह निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब व हेल्पर हैप्पी सिंह निवासी पट्टीवाला जिला संगरूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से 438 पेटी ब्लू ब्लेजर ब्रांड की शराब बरामद कर ली। इसमें 269 पेटी बोतल, 74 पेटी हॉफ, 95 पेटी क्वार्टर शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यह माल हरियाणा के इंद्री से ला रहे थे और बिहार ले जाना था। ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा है। जब वह शराब की खेप लेकर बिहार पहुंच जाता तब शराब माफिया उससे संपर्क करते। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में है। शराब की खेप पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा दरोगा दिलशाद खां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed