फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रकम का तकाजा करने पर पूर्व चेयरमैन के बेटे को गोली मारी

रकम का तकाजा करने पर पूर्व चेयरमैन के बेटे को गोली मारी

Tue, 18 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
रकम का तकाजा करने पर पूर्व चेयरमैन के बेटे को गोली मारी
बरेली। ठिरिया निजावत खां में पूर्व चेयरमैन के बेटे को बदमाश ने पेट में गोली मार दी। देर रात हुई घटना के बाद घायल को भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनका ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन स्व. सफदर खां के पुत्र 42 वर्षीय रईस मियां संपन्न काश्तकार हैं। उनके भाई मोहम्मद मियां ने बताया कि भाई ने गांव निवासी शाहिद उर्फ लफड़ा को काफी समय पहले पचास हजार रुपये उधार दिए थे। तब से वह रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था। सोमवार रात करीब नौ बजे खेते से लौटते समय रईस मियां ने रास्ते में लफड़ा जुआ खेलते देखकर रुपये का तगादा कर दिया। इस पर लफड़ा उनसे भिड़ गया और मारपीट कर भाई की जेब से रुपये छीन लिए। विरोध पर तमंचे से पेट में गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर वे लोग भाई को लेकर कैंट थाने पहुंचे। वहां से शहर के निजी अस्पताल और फिर भोजीपुरा पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत खतरे में बताते हुए रात में ही ऑपरेशन शुरू कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष अभी इलाज को गया है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। शाहिद उर्फ लफड़ा पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। वह मूल रूप से पदारथपुर का निवासी है और ठिरिया ननिहाल में बस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed