फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दलित का मकान कब्जाने की कोशिश कर रहे दबंग

दलित का मकान कब्जाने की कोशिश कर रहे दबंग

Tue, 18 Jun 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
दलित का मकान कब्जाने की कोशिश कर रहे दबंग

विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पूर्वी में दबंग, दलित के मकान पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। इसको लेकर कई बार झगड़ा कर चुके हैं। पीड़ित पक्ष ने एडीजी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
पिछले साल फतेहगंज पूर्वी के नई कॉलोनी वीलपुर निवासी धर्मपाल ने एक मकान सतीश पुत्र रामकुमार से खरीदा था, जिसका 28 जून 2018 को बैनामा करा लिया। तभी से वह परिवार समेत उस मकान में रह रहे हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वहीं के कुछ लोग धर्मपाल के घर जा धमके और सामान फेंकना शुरू कर दिया। इनमें एक फौजी भी शामिल था। घर में मौजूद धर्मपाल की पुत्रवधू संतोष और बेटी के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग इकट्ठा होने लगे, तभी हमलावर चले गए। घर लौटने पर धर्मपाल ने जाकर शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी इससे पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं। पीड़ित पक्ष ने थाना फतेहगंज पूर्वी जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों ने एडीजी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सतीश तीन भाई हैं। सतीश का हिस्सा धर्मपाल ने खरीदा था। बाद में बाकी मकान दूसरे पक्ष ने खरीद लिया। उस पक्ष के लोगों की नीयत खराब हो गई, वे पूरा मकान लेना चाहते हैं। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से कह दिया गया है कि अवैध कब्जे की कोशिश कोई नहीं करेगा। मकान में कितना हिस्सा किसका है यह कोर्ट तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed