फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहन का तलाक करा दिया, पंचायत में भी नहीं माना तो ट्रांसपोर्टर को मार डाला

बहन का तलाक करा दिया, पंचायत में भी नहीं माना तो ट्रांसपोर्टर को मार डाला

Tue, 18 Jun 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
बहन का तलाक करा दिया, पंचायत में भी नहीं माना तो ट्रांसपोर्टर को मार डाला
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर की हत्या में प्रेमिका समेत उसके तीन भाइयों के खिलाफ प्रधान पत्नी की ओर से रिपोर्ट करा दी गई। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को जेल भी भेज दिया। उसने बताया कि ट्रांसपोर्टर की वजह से उसकी बहन को पति ने तलाक दे दिया। कई बार पंचायत में उसे समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना। वह मजबूर था इसलिए हत्या कर दी। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी ने सिर और धड़ को इसलिए अलग-अलग दबाया ताकि शव मिलने पर भी पहचान न हो सके। कॉल डिटेल से सुराग न मिलता तो यह परिवार साफ बच जाता और कारोबारी दुश्मन ही लपेटे में आते।
विज्ञापन

रम्पुरा माफी की प्रधान आयशा के पति ट्रांसपोर्टर साबिर खां की अवैध संबंधों की वजह से हत्या कर दी गई। वे शुक्रवार आधी रात से लापता थे। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से उनका शव रविवार सुबह आठ किमी दूर मुरारपुर गांव के गन्ने के खेत से बरामद किया। हत्यारों ने पहले उनकी घर में गला दबाकर हत्या की, फिर बाइक पर शव ले गए और सिर काट दिया। पहचान छुपाने को धड़ और सिर सौ मीटर की दूरी पर अलग-अलग गड्ढे में दबाए गए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद बदहवास पत्नी आयशा ट्रांसपोर्ट के धंधे से जुड़े लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगा रही थीं पर पड़ोसी गांव निवासी आरोपी के कबूलनामे के बाद अवैध संबंधों की बात साफ हो गई। सोमवार को आयशा की ओर से आरोपी के दो और भाई व बहन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी को ही रिपोर्ट में तरमीम कर तहरीर उसमें जोड़ ली। पुलिस विवेचना में प्रेमिका का नाम बाहर कर सकती है, क्योंकि पूरे घटनाक्रम में उसकी गलती नजर नहीं आ रही है। वहीं, कुछ और नाम रिपोर्ट में शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे युवक के नाम से निकालकर दिया था सिम
भोजीपुरा। साबिर खां ने अपनी प्रेमिका को मल्टीमीडिया मोबाइल फोन दिला रखा था। गांव के युवक अकरम के नाम से सिम निकलवाकर उसे दिया था। गुुमशुदगी की तहरीर के बाद जब पुलिस ने साबिर के बंद नंबरों की जांच की तो पता लगा कि अकरम नाम के युवक से उनकी लंबी बात होती है। पुलिस ने अकरम को पकड़ा तो उसने सच्चाई बताई। तब पुलिस को प्रेमप्रसंग की कहानी पता लगी और प्रेमिका के भाई को पकड़ा जा सका। आरोपी से पुलिस ने बाइक, एक तमंचा, तीन कारतूस और फावड़ा बरामद किया। जिस फावड़े से गड्ढा खोदा, उसी से सिर काटना बताया गया। बाकी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed