फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लाउडस्पीकर बजाने पर दो पक्ष आमने-सामने

लाउडस्पीकर बजाने पर दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 17 Jun 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर बजाने पर दो पक्ष आमने-सामने
सीबीगंज (बरेली)। तिलियापुर गांव में रविवार को एक घर में अखंड रामायण पाठ के दौरान लगाए गए लाउडस्पीकर का दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वालों ने इसे नई परंपरा बताया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवा दिया।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव में दो परिवार दूसरे समुदाय की बस्ती के बीच रहते हैं। रविवार को वहां के महेश मौर्य के घर में अखंड रामायण का शुरू हुआ। इस दौरान महेश ने अपने घर की छत पर लाउडस्पीकर लगाया था। लाउडस्पीकर लगाने को नई परंपरा बताकर दूसरे समुदाय के कुछ लोग विरोध करने लगे। इसका पता लगने पर दोनों तरफ के लोग इकट्ठे हो गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर लगाने की परमीशन दिखाने को कहा, जिसे महेश दिखा नहीं पाए। इस पर पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवा दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि दूसरे समुदाय ने लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया था। परमिशन न होने की वजह से लाउडस्पीकर उतरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed