{"_id":"5d067bc38ebc3e6c6931c92e","slug":"15607059749-bareilly-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने नौ वर्षीय मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पीड़िता की मां पहुंची तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। रविवार होने के कारण मेडिकल जांच की प्रक्रिया नहीं हो सकी।
एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी नौ वर्षीय मूक बधिर पुत्री शाम करीब सात बजे अचानक लापता हो गई। जब परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे तो पड़ोसी के छप्पर से चीख सुनाई दी। महिला ने जब जाकर देखा तो 20 वर्षीय गया प्रसाद बालिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देखते ही आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने अपनी पुत्री के साथ आकर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर वह हाथ नहीं आया, जल्द पकड़ लिया जाएगा।
आरोपी पहले भी बच्चियों को बनाता रहा है निशाना, इस बार फंस गया
पीड़िता के परिवारवालों और गांव वालों की माने तो आरोपी इससे पहले भी गांव निवासी बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदनामी के डर से और गांव की बात बाहर न जाए इसलिए मामले दबते रहे। यही वजह रही कि आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने एक बेबस बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। गांववालों ने बताया कि सजातीय होने के कारण इस बार भी लोगों ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के मां बाप नहीं माने और मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया। मां बाप का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
दोषी को दिलाएंगे कड़ी सजा
उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आसपास के पड़ोसियों को जिन बच्चों को संरक्षण देना चाहिए, दुर्भाग्य है कि आज उन्हीं से सबसे अधिक खतरा है। जिससे समाज को कलंकित करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। इस बाबत वह एसपी से बात करेंगी। वह पीड़िता और पीड़ित परिवार के साथ हैं।