फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएगी बाल कल्याण समिति

बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएगी बाल कल्याण समिति

Wed, 12 Jun 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएगी बाल कल्याण समिति
बरेली। रामपुर जिले के एक दंपति ने बेटे के बदले बेटी देने की बात कहकर बच्ची को लेने से इंकार कर दिया है। करीब महीने से शहर के निजी अस्पताल में पल रही बच्ची अब स्वस्थ होने लगी है। बाल कल्याण समिति अब इसका डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य डीएन शर्मा ने बच्चे के पिता रामपुर जिले के थाना कैमरी के गांव डंडिया निवासी होरीलाल और मां ममता गंगवार को बयान दर्ज कराने मंगलवार को बुलाया था। केवल होरीलाल ही समिति के समक्ष पेश हुए और पत्नी को बीमार बताया। कहा कि समिति चाहे तो वह अकेले बयान दे सकते हैं। शर्मा ने कहा कि बयान संयुक्त ही होंगे। दोनों को साथ आकर बयान देने होंगे। इसके बाद होरीलाल चले गए। शर्मा ने बताया कि समिति दंपति से शपथपत्र लेगी। अगर इन्होंने अपनी बेटी न होने का शपथपत्र दिया तो बच्ची को किसी शेल्टर होम में दे दिया जाएगा और फिर नए तरीके से उसे योग्य अभिभावकों को सौंपा जाएगा। इस क्रम में बच्ची और दंपति का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर समिति आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed