{"_id":"5d000aeabdec2207402ecd0f","slug":"1560283873136-nawabganj-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान योजना का लक्ष्य पूरा करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान योजना का लक्ष्य पूरा करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम और विधायक ने लेखपालों को किसान सम्मान योजना का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अरुणमणि तिवारी और विधायक केसर सिंह गंगवार के साथ ही तहसील के सभी लेखपालों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि 29 जून को लेखपाल अपने हलके में जाकर किसान से घोषणा पत्र के साथ अभिलेख प्राप्त करें। किसान सम्मान योजना के नामांकन कर अभिलेख 30 जून तक हरहाल में जमा कराएं। किसानों को तहसील के चक्कर न कटवाए। बेवजह उन्हें परेशान न किया जाए। विधायक ने कहा कि तहसील में किसानों का शोषण हो रहा है। सरकार की मंशा है कि हर किसान को सम्मान मिले, जिसके लिए लेखपालों की भागेदारी जरूरी है। उन्होंने लेखपालों से कहा कि यदि शिकायत मिली तो लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी, रजिस्टार कानून गो वीरपाल सिंह, रामऔतार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो 2 तहसील सभागार बैठक मे बोलते एसडीएम और विधायक
विज्ञापन
फोटो 2 तहसील सभागार बैठक मे बोलते एसडीएम और विधायक