{"_id":"5cf4260ebdec2207215a58fa","slug":"155950439510-baheri-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी इलाके में देसी बम फटने से पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहेड़ी इलाके में देसी बम फटने से पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी (बरेली)। रविवार सुबह खेत में मिट्टी खोदने के दौरान अचानक हुए धमाके में बहेड़ी इलाके के चुरैला गांव के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। धमाके की खबर मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। शुरूआती छानबीन के बाद पुलिस धमाका देसी बम का होने का बता रही है। घायल के बेटे ने पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ और तहेरे भाइयों के खिलाफ बम रखने की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के चुरैला गांव के 46 वर्षीय दुर्विजय सिंह के मकान का निर्माण चल रहा था। कई दिनों से वह घर में भराव करने के लिए अपने खेत से मिट्टी खोदकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक दुर्विजय का खेत चुरैली गांव से करीब पांच सौ मीटर बहगुल नदी किनारे है। कई महीने पहले सफाई के दौरान बहगुल नदी से निकली रेतीली मिटटी दुर्विजय के खेत में डाल दी थी, जिससे खेत में टीला बन गया था। रविवार सुबह करीब दस बजे दुर्विजय और उनका बेटा टेक सिंह उर्फ टीटू खेत में मिट्टी खोदकर ट्राली में भर रहे थे। तभी टीले में मिट्टी के नीचे दबी चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतल फावड़े से टकराकर बाहर निकली। दुर्विजय दूर फेंकने को बोतल उठाई। तभी बोतल फटने के साथ जोरदार धमाका हुआ। इससे दुर्विजय का पेट फटने के साथ उसकी आंतें बाहर निकल आईं। दायां हाथ कलाई से उड़ गया और बाएं हाथ की उंगलियां फट गईं। उनका बेटा टेक सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर चुरैला और पड़ोसी गांव चुरैली के लोग घबरा गए। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत करने के बाद नजदीक जाकर देखा तो पिता-पुत्र बुरी तरह घायल पड़े थे। फिर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया। वहां से परिजन भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले गए।
उधर, धमाके की सूचना मिलने पर बहेड़ी सीओ अशोक कुमार और इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर जा पहुंचे। बरेली से फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने मिट्टी के नमूने, ब्लास्ट में फटी बोतल और मौके पर पड़े बारूद जैसा पदार्थ के नमूने लिए। एसपी देहात संसार सिंह ने भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों का हालचाल जाना। घायल दुर्विजय के दूसरे बेटे मेहुल सिंह ने अपने ताऊ कृष्ण कुमार सिंह और उनके बेटे छोटू, पंकज, सचिन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेहुल का कहना है कि उनका ताऊ से जमीनी विवाद चल रहा है। अन्य किसी से रंजिश नहीं है। आशंका है कि इन लोगों ने सुनियोजित ढंग मिट्टी खोदने वाले स्थान पर बम छिपा दिया होगा। ताकि बम फट जाए और उन सभी की मौत हो जाए।
विज्ञापन
मिट्टी खोदने के दौरान देसी बम फटने से पिता-पुत्र घायल हुए हैं। शुरूआती छानबीन में धमाका देशी बम के फटने का लगता है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बम कहां से आया इसकी छानबीन की जा रही है।
- संसार सिंह, एसपी देहात