फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस महकमे में ये क्या हो रहा है, सीओ बोले- कैसी जांच, कप्तान साहब का नहीं आया आदेश

पुलिस महकमे में ये क्या हो रहा है, सीओ बोले- कैसी जांच, कप्तान साहब का नहीं आया आदेश

Wed, 29 May 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे में ये क्या हो रहा है, सीओ बोले- कैसी जांच, कप्तान साहब का नहीं आया आदेश
बरेली। नवाबगंज कस्बे में पुलिस की मदद से मकान में तोड़फोड़ के मामले में एसएसपी का आदेश ही गायब हो गया। दो दिन बीतने पर भी यह सीओ तक नहीं पहुंचा। वहीं, आरोपी महिला ने एसएसपी के दफ्तर में आकर उन्हें सफाई दी।
विज्ञापन

नवाबगंज में भारतीय स्टेट बैंक के सामने रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने सोमवार को एसएसपी मुनिराज जी. से मिले थे। उन्होंने बताया, माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह रिश्ते के ताऊ के घर में रह रहा है। बताया कि उनके पिता की एक महिला के साथ मित्रता थी। पिता की मौत के बाद वह महिला ताऊ के मकान पर कब्जे की कोशिश कर रही है। खुद को मेरे पिता की दूसरी पत्नी बता रही है। आरोप लगाया कि महिला ने पुलिस से सांठगांठ कर उनके ताऊ के मकान में तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी एसएसपी को दिखाया। आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के दौरान इंस्पेक्टर ने यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर करने की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच सीओ नवाबगंज जगमोहन सिंह बुटोला को सौंपने के निर्देश दिए। मगर मंगलवार शाम तक सीओ ने जांच के निर्देश न मिलने की बात कही। कहा, आदेश मिलते ही पुलिस की भूमिका और घटना की जांच करेंगे। वही,ं मंगलवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह युवक के पिता की दूसरी पत्नी है। उसे जायदाद से बेदखल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed