{"_id":"5ce977b4bdec22074b0a9f5f","slug":"15588044542-bareilly-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म में फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव हसनापुर के पास एक पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले 13 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार की शाम पोल्ट्री फार्म के अंदर फंदे पर लटकता मिला, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम के बाद घरवाले बिना सूचना दिए शव उतारने का आरोप लगा रहेे थे। बसपा नेता मोहन बाजपेयी के परिजन शव लेकर कोतवाली जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सदर ने घरवालों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि की हुई है।
सदर कोतवाली के गांव लाहोरी नगर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि 20 मई से उनका पुत्र अंकित गांव हसनापुर के निकट अनुज के पोल्टी फार्म पर काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम को अंकित का शव पोल्टी फार्म के अंदर फांसी पर लटकता मिला। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा कसा था। पुत्र के फांसी पर लटके होने की सूचना मिलने पर परिवार में खलबली मच गई। घरवाले रोते-विलखते मौके पर पहुंचे तो देखा शव नीचे पड़ा था। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की बात सामने आई है। उधर, घटना की सूचना दिए बगैर शव फंदे से उतारने से नाराज घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बसपा नेता मोहन बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। परिवारवाले शव कोतवाली ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर सदर फतेह सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और परिवारवालों की बात सुनी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिवार के लोग शांत हो गए और शव लेकर गांव चले गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। घरवालों ने कुछ लोगों पर बिना सूचना दिए शव उतारने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर हर पहलुओं की जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर