फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिता-पुत्रों पर कराई बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट

पिता-पुत्रों पर कराई बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट

Tue, 21 May 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्रों पर कराई बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट
बरेली। बारादरी थाने में देर रात एक महिला ने पिता-पुत्रों के खिलाफ बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर ये रिपोर्ट लिखी है। अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हजियापुर की महिला ने बताया कि उसकी शादी बिथरी थाने के एक गांव में हुई थी। मनमुटाव के बाद उसने पति को छोड़ दिया। गांव निवासी इसरार ने उससे कहा कि वह पुलिस विभाग में ठेके पर काम करता है। उसकी अधिकारियों से काफी जान पहचान है। वह पति से मुकदमे में उसकी मदद करेगा। महिला उसके झांसे में आ गई। बताया कि लंबे समय तक आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बताया कि जब उसने निकाह का दबाव बनाया तो आरोपी दो दिसंबर 2018 को एक अंधे मौलवी से निकाह पढ़वाकर रसीद अपने पास रख ली। बाद में उसे फिर छोड़ दिया। उसने साथ रखने की जिद की तो आरोपी ने घर में बंधक बनाया। इसरार के साथ ही उसके दो पुत्रों मुशाहिद और मुजाहिद ने उसका यौन उत्पीड़न किया। वह 22 मार्च को कमरा खुला देखकर भाग आई। तब से बारादरी थाने में तहरीर दे रही थी पर कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी के कहने से रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed